गिरिडीह झारखण्ड राजनीति

कल्पना सोरेन ने गिरिडीह के छोटकी कालीमंडा और रामजानकी हनुमान मंदिर में में टेका माथा

Share This News

गिरिडीह। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन गिरिडीह दौरे पर हैं। इसी क्रम में मंगलवार को उन्होंने अपने समर्थकों के साथ शहर के विभिन्न मंदिरों में पहुंच कर विधिवत पूजा अर्चना की।

इस क्रम में कल्पना सोरेन ने सबसे पहले गांधी चौक स्थित छोटकी कालीमंडा में पूजा अर्चना की और माथा टेका। इसके बाद उनका कारवां बड़ा चौक स्थित राम जानकी मंदिर में पहुंचा। यहां भी उन्होंने पूजा अर्चना कर मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया।

पूजा अर्चना के बाद उनका कारवां बेंगाबाद के लिए निकल गया। बताया गया कि बेंगाबाद में वह गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। बताते चलें कि आगामी 20 मई को लोकसभा चुनाव के साथ गांडेय विधानसभा का उपचुनाव होना है।

इंडिया गठबंधन की तरफ से कल्पना सोरेन को झामुमो से उम्मीदवार बनाया गया है। अपने चुनावी दौरे के तहत ही कल्पना इन दिनों लगातार गिरिडीह के गांडेय के दौरे पर हैं। सोमवार को उन्होंने गांडेय प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया और लोगों से संवाद किया।