खेल-कूद गिरिडीह झारखण्ड

अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए गिरिडीह की 15 सदस्यीय टीम हुई देवघर रवाना

Share This News

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में होने वाले अंतर जिला अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए गिरिडीह की अंडर 16 टीम देवघर के लिए रवाना हुई।
गिरिडीह की 15 सदस्यीय टीम में आदित्य कुमार, शिवम सागर मिश्रा, नैतिक राज, प्रियांशु कुमार, क्षितिज शर्मा, अभिमन्यु कुमार पटवा, आयुष कुमार बर्नवाल, मोo शाहिद अफरीदी, आदर्श कुमार शर्मा, मोसर्रफ आलम, मोहित कुमार विश्वकर्मा, अच्युत नंदन श्रेयांश, शर्मा दीपेश विनोद, सुभाष कुमार, जीत शर्मा को शामिल किया गया जो अपने मैच देवघर, साहिबगंज, बोकारो, गोड्डा एवं चतरा से खेलेंगी। गिरिडीह का तीन मैच देवघर तथा दो मैच गोड्डा में होगा।

मौके पर गिरिडीह जिला क्रिकेट संघ के सचिव संतोष तिवारी, सदस्य बबलू शर्मा एवं अविनाश कुमार उपस्थित थे तथा जिला क्रिकेट संघ के अन्य पदाधिकारी भरत मिश्रा, अजय तिवारी, नवीन सिन्हा, रमेश यादव, विक्रम सिन्हा आदि ने टीम को शुभकामनाएं दी।