गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह विधायक ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, दिए कई दिशा निर्देश

Share This News

गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने आज गिरिडीह नगर निगम के उप नगर आयुक्त राजेश प्रजापति के साथ मिलकर गिरिडीह शहरी क्षेत्र के कई छठ घाटों का निरीक्षण किया, इस दौरान विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने गिरिडीह नगर निगम, बिजली विभाग और खनन विभाग की टीम के साथ आज गिरिडीह शहरी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों में हो रही साफ सफाई का मुआयना किया और कई दिशा निर्देश दिए इस दौरान बिजली विभाग की टीम को भी छठ घाटों में लाइट की व्यवस्था छठ पर्व के पूर्व करने का निर्देश दिया।

इस दौरान विधायक सुदिव्य कुमार ने बताया कि छठ पर्व को लेकर इस बार गिरिडीह में अभी से ही साफ सफाई समेत अन्य तैयारियां शुरू कर दी गयी है ताकि समय रहते सारी जरूरी चीज़ों को छठ पर्व से पूर्व पूरा कर लिया जाए। साथ ही सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए छठ घाटों का दौरा किया गया है।

वहीं निरीक्षण के दौरान गिरिडीह झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, अजित कुमार पप्पू, नवीन सिन्हा, गौरव कुमार, अभय सिंह, सुमन राय, रामजी यादव समेत कई लोग मौजूद थे।