रांची में आयोजित चतुर्थ राज्यस्तरीय महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। तनीशा आर्या ने पुमसे (काता) में स्वर्ण और कियुरोगी (फाइट) में रजत पदक जीता, जबकि कोमल कुमारी गोंड ने कियुरोगी में रजत पदक हासिल किया। 22-23 मार्च को आयोजित इस प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से करीब 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि कोच आकाश कुमार स्वर्णकार के मार्गदर्शन में दोनों खिलाड़ियों ने यह सफलता पाई। संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों और कोच को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।