गिरिडीह झारखण्ड धर्म

अस्ताचलगामी सूर्य को आज अर्घ्य देंगे छठव्रती, छठ घाटों की सफाई लगभग पूरी

Share This News

चार दिवसीय महापर्व चैती छठ का आज तीसरा दिन है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को पहला अर्घ्य दिया जाता है। इस दिन व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देते हैं। आज सूर्योदय 05 बजकर 29 मिनट पर हुआ।

वहीं सूर्यास्त का समय शाम 06 बजकर 10 मिनट पर है। इसके बाद कल 15 अप्रैल को उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जायेगा। इस दिन सूर्योदय 05 बजकर 28 मिनट पर होगा।

इसके बाद व्रती के पारण के साथ चार दिवसीय महापर्व छठ का समापन होगा। वहीं चैती छठ पूजा व रामनवमी काे देखते हुए नगर निगम की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शहर के सभी छठ घाटाें की सफाई का काम लगभग पूरा हाे गया है।