गिरिडीह

सरिया में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार

Share This News

गिरिडीह जिले के सरिया थाना अंतर्गत गोलगो गांव में चल रहे अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का उत्पाद पुलिस ने उद्भेदन किया है। वहीं एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। बरमसिया स्थित उत्पाद डिपो से शुक्रवार को 6 बजे प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी गई। बताया गया कि उत्पाद अधीक्षक के निर्देशानुसार गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई की गई। मौके पर घटनास्थल से अवैध विदेशी शराब सहित शराब बनाने की विभिन्न सामग्रियां बरामद कर जब्त किया गया एवं भागने का प्रयास कर रहा कारीटांड़ निवासी संचालक सहदेव महतो को पकड़ा गया। अब पुलिस गिरफ्तार संचालक को अग्रेतर कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की कारवाई कर रही थी।
जब्त समानों में रंगीन विदेशी शराब- 500 लीटर, अवैध विदेशी शराब-16.65 लीटर
केरामेल- 300 ml, कॉर्क ढक्कन स्टिकर्स, खाली बोतलें शामिल है। इस बाबत उत्पाद निरीक्षक महेंद्र देवगम ने बताया कि लगातार गुप्त सूचना प्राप्त हो रही थी कि अवैध शराब का मिनी फैक्ट्री चल रहा है जिसके बाद हम लोगों द्वारा कार्रवाई की गई। छापामारी दल में पुलिस उत्पाद अवर निरक्षक मनीष कुमार एवं लक्ष्मण महतो, गृह रक्षक बल के रामवचन प्रसाद, सुरेंद्र यादव, अजय सिंह, श्याम किशोर, जयदेव यादव आदि शामिल थे।

Leave a Reply