गिरिडीह झारखण्ड

मोंगिया ग्रीन फाउंडेशन का पोषण अभियान हुआ शुरू, उपायुक्त व डॉ मोंगिया ने किया विधिवत उद्घाटन

Share This News

मोंगिया ग्रीन फाउंडेशन के पोषण अभियान की शुरुआत मंगलवार को मंगरोडीह पंचायत सचिवालय में विधिवत रूप से की गई है। संतुष्टि नाम से शुरू हुए इस अभियान के पायलट प्रोजेक्ट के उद्घाटन मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त राहुल सिन्हा उपस्थित हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर मोंगिया ग्रुप के चेयरमैन डॉ गुणवंत सिंह मोंगिया शामिल हुवे। अन्य अथितियों में मोंगिया ग्रुप की निदेशक त्रिलोचन मोंगिया, हरिंदर सिंह मोंगिया, बलविंदर सिंह, मुखिया कृष्ण लाल ठाकुर, डॉ अमित गोंड, मोंगिया ग्रीन के प्रिंसिपल प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सुरभि एक्का आदि शरीक हुईं। कार्यक्रम का संचालन मोंगिया ग्रीन के स्टेट हैड अभिषेक सहाय और आदिल सिद्दीकी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले तमाम अतिथियों को पौधा देकर किया गया। बाद में विधिवत रूप से उद्घाटन की औपचारिकता पूरी की गई।

मौके पर डॉ गुणवंत सिंह मोंगिया ने कहा कि कुपोषण आज एक बड़ी समस्या बनी हुई है जो बच्चों को आगे बढ़ने में बाधा दे रही है। कुपोषण मुक्ति को लेकर मोंगिया ग्रीन फाउंडेशन ने पूरा अध्ययन किया। जिसके बाद इस अभियान की रूपरेखा तैयार की गई। इसके तहत पहले चरण में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है जिसमें बच्चों का सैंपल मेडिकल जांच की जा रही है और उनका पोषण का स्तर को नापा जा रहा है। इसके बाद पोषाहार खिलाकर इनके पोषण स्तर की जांच कुछ वक्त बाद फिर की जाएगी। आगे इसे अन्य गांवों में और भी व्यापक रूप में चलाया जाएगा।
इधर उपायुक्त ने कहा कि कुपोषण बच्चों के बौद्धिक क्षमता को विकसित होने नहीं देता। वही शारीरिक रूप से भी बच्चे कमजोर रहते हैं और जीवन में आगे बढ़ने में इन्हें समस्याएं आती है। ऐसे में मोंगिया ग्रीन फाउंडेशन का यह अभियान वाकई सराहनीय है। इन्होंने पूरी टीम को इस महती कार्य के लिए शुभकामनाएं दी। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद मौके पर डॉ अमित गोंड के द्वारा बच्चों की चिकित्सकीय जांच की गई।

बाद में बच्चों के बीच पोषाहार का वितरण किया गया। बताया गया यह अभियान अभी यहां कई माह तक चलेगा। इसके बाद इसे अन्य गांव में भी शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता में फाउंडेशन के पियुष सागर, नयन पटेल,निशांत मिश्रा,दिव्या,बिक्की सिंह,गोपी सिंह,अभिनव कुमार,पम्मी कुमारी,गांधारी देवी,अजय यादव आदि लोग लगे हुए थे।