विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा आभार यात्रा सह संवाद समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गिरिडीह जिले के गांडेय विधानसभा क्षेत्र में भी लगातार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आज गांडेय विधानसभा क्षेत्र के बेंगाबाद प्रखंड के रातडीह में भी झामुमो की ओर से आभार यात्रा सह अभिनंदन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और गांडेय की विधायक सह सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन शामिल हुई।
कार्यक्रम के शुरुआत में झामुमो के पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं ने कल्पना सोरेन और सुदिव्य सोनू का भव्य रूप से स्वागत किया। मंच से लोगों को सम्बोधित करते हुए कल्पना मुर्मू सोरेन ने सबसे पहले लोगों को चुनाव में एक बार फिर से जीत दिलाने और राज्य में फिर से अबुआ सरकार बनाने के लोगों को धन्यवाद किया और फिर कहा की गांडेय की जनता ने उन्हें हर वक्त इतना प्यार और स्नेह दिया है उसे कभी भुला नहीं जा सकता है, क्योंकि जब आपके बेटे राज्य के सीएम हेमंत सोरेन को भाजपा ने साजिश के तहत जेल में भेजने का काम किया था तब उस वक्त भी उपचुनाव में जीत दिलाने का काम किया है वह कभी भूल नहीं सकती हूं।
कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि जब दिशोम गुरूजी शिबू सोरेन जी जब बचपन में थे और जब उनके पिता की हत्या हुई थी तब उनसे सहा नहीं गया इसके बाद उन्होंने अपना पैतृक आवास रामगढ़ का नेबरा को छोड़ कर पुरे राज्य में घुमे ताकि इस तरह की घटना किसी अन्य परिवार के साथ नहीं घटित हो। कल्पना सोरेन ने कहा कि अब झामुमो की नाभी गांडेय में गड़ी हुई है, इसका मतलब यह हुआ की अब हमारा जीना-मरना यंही है, हमारी रूह अब यंही है। कहा कि अब कुछ भी हो जाए हम झारखण्ड को कभी झुकने नहीं देंगे। कहा कि सीएम हेमंत सोरेन का यह सपना है की यंहा के सभी युवा हर क्षेत्र में राज्य का नाम रौशन करेंगे और हमारे झारखण्ड का नाम पूरे देश में गर्व से लिया जाएगा।
वंही मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा की राज्य की जनता अब जान चुकी है की हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य का विकास लगातार हो रहा है और राज्य का विकास सिर्फ और सिर्फ हेमंत सोरेन ने नेतृत्व में हो सकता है। सुदिव्य सोनू ने कहा की आम चुनाव में जिस प्रकार से भाजपा के नेताओं ने षड्यंत्र रचने की साजिश रची थी वह साजिश नाकाम हो गयी। कहा कि राज्य में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा को उखाड़ने की साजिश रचने वाले षड्यंतकारी लोग यह जान ले की झारखण्ड में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की नीव इतनी मजबूत है की जो उसे उखाड़ने की साजिश रचेगा वह खुद ही मिट जाएगा।