गिरिडीह झारखण्ड

भाजपा जिलाध्यक्ष को हटाए जाने की मांग समेत 5 सूत्री मांगों को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा 8 जनवरी को जोरदार रूप से करेगी प्रदर्शन

Share This News

भाजपा महिला मोर्चा ने गिरिडीह स्थित नया परिसदन भवन में गिरिडीह भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे के खिलाफ जोरदार रूप से विरोध प्रदर्शन किया गया। महिला मोर्चा ने अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया।

5 सूत्री मांगों में जिला कमेटी सम्मानित महिलाओं को नई कमेटी में संशोधन कर उन्हें सम्मानजनक पद मिले, कई मंडलों के अध्यक्ष का चयन जिला अध्यक्ष द्वारा पैसे लेकर किया गया जिसकी जांच किया जाए, नई कमेटी को भंग करने की बात व जिलाध्यक्ष को हटाने की बात, जिले के सभी माननीय वर्तमान एवं पूर्व सांसद व विधायक एवं प्रमुख नेताओं की बैठक कर नई कमेटी बनाने की बात, कमेटी में कई मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को एक विधायक के इशारे पर हटाया गया है

जिसकी जांच स्पष्ट रूप से की जाए। यह सभी पांच मांगे शामिल है। महिला मोर्चा के द्वारा बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से यह सब पूरा करने की मांग की है। महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रेमा तिवारी ने बताया कि महिला मोर्चा के द्वारा आज बैठक किया गया। वही सभी प्रखंड स्तर पर भी बैठक किया गया। हम लोगों के द्वारा 8 जनवरी को बीजेपी कार्यालय में जोरदार रूप से इन सभी मांगों को लेकर धरना दिया जाएगा। यदि हम लोगों लोगों की मांग यहां से पूरा नहीं होती है तो हम लोग राज्य स्तर पर दो दिवसीय धरना देने के लिए बाध्य होंगे। मौके पर प्रेमा तिवारी के अलावे जिला महामंत्री नीतू शोला, मीडिया प्रभारी मोनिका दास, मंडल अध्यक्ष वीणा देवी, लता वर्मा, संगीता शर्मा, कामता देवी, अंजनी देवी, काली देवी, किरण पांडे, बेबी कुमारी आदि महिला उपस्थित थी।