गिरिडीह राजनीति

गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी की हुई महत्वपूर्ण बैठक, मुख्य अतिथि के रूप में मांडू के पूर्व विधायक हुए शामिल

Share This News

गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें बतौर जिला पर्यवेक्षक मांडू के पूर्व विधायक जयप्रकाश भाई पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया ने की वही इस बैठक में कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष, नवनियुक्त प्रखंड पर्यवेक्षको, मोर्चा संगठन के अध्यक्ष एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यकर्ता शामिल हुए जिसमें पर्यवेक्षक ने जिला में संगठन की स्थिति की जानकारी ली और संगठन की मजबूती को लेकर दिशा निर्देश दिए।

बैठक को संबोधित करते हुए जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि हमें जनता से जुड़कर उनकी समस्याओं का समाधान कर उन्हें अपनी और ज्यादा से ज्यादा जोड़ने का काम करना है और यह वर्ष संगठन सृजन का वर्ष है। इस वर्ष में हमें संगठन को पूरी तरह सशक्त बनाना है। बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि इस वर्ष को संगठन सृजन करते हुए मंथन का नाम दिया गया है।

जिसमें हमें मंथन करना है कि हम कहां कमजोर हैं और कहां मजबूत और इससे हमें और जमीन स्तर के कार्यकर्ताओं को ऊपर लाकर पार्टी को मुख्य धारा में खड़ा करना है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नरेश वर्मा, समीर राज चौधरी, विमल सिंह, मोहम्मद इकबाल, मनोज राय, निजामुद्दीन अंसारी, अहमद राजा नूरी, यश सिन्हा, अभिनंदन प्रसाद सिंह, मोतीलाल शास्त्री, अशोक विश्वकर्मा, अशोक निराला, निरंजन तिवारी, पप्पू विश्वकर्मा, बलराम यादव, अमित सिन्हा, कैलू देव, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम चौधरी, एनएसयूआई के अभय कुमार, आयुष सिन्हा, जुनेद आलम, राजेंद्र नारायण देव, प्रोफेसर मुमताज अंसारी, सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।