Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह में मौसम ने ली करवट, तेज हवा और मेघगर्जन के साथ छाए काले बादल हो रही है झमाझम बारिश

Share This News

साइक्लोनिक सर्कुलेशन के झारखंड एवं बिहार की ओर गुजरने के कारण आज सोमवार को झारखंड के कई जिलों में तेज आंधी और मेघगर्जन के साथ तेज बारिश देखने को मिली।

वहीं गिरिडीह में आज दोपहर के बाद से काले बादल छाने लगे और तेज हवाएं चलने लगी। जिसके बाद मेघगर्जन के साथ बारिश होने लगी। बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है।

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 14 से 16 अप्रैल तक प्रदेश के कई जिलों में मौसम और बिगड़ सकता है। देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, साहिबगंज, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में 14 अप्रैल को 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। इसके साथ ही बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है।

Exit mobile version