Site icon GIRIDIH UPDATES

झारखंड में 6 अक्टूबर तक बारिश के आसार, गर्जन और वज्रपात की भी संभावना

Share This News

शनिवार की देर शाम से शुरू हुई रविवार शाम तक जारी है बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि छह अक्टूबर तक जम कर बारिश होगी। विभाग ने कई जिलों के लिए येलो और कई जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

अगले दो दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है। दो अक्टूबर को भारी वर्षा की संभावना है। इसके बाद तीन अक्टूबर से छह अक्टूबर तक हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी।

इसके साथ-साथ वज्रपात भी हो सकती है। मौसम विभाग ने जारी चेतावनी में कहा है कि अलर्ट दिनों तक मौसम खराब होने पर खेतों में जाने से किसानों को बचना चाहिए।

Exit mobile version