Site icon GIRIDIH UPDATES

जाने कैसा रहेगा आने वाला मौसम, दीवाली में बारिश की है आशंका

Share This News

झारखंड में मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है। शाम होते ही धीरे- धीरे ठंड बढ़ने लगती है। मौसम अपना मिजाज बदल रहा है लेकिन बढ़ती ठंड के साथ तेज बारिश की भी आशंका जतायी गयी है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषक आनंद ने बताया है कि 24 अक्तूबर को बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है, जो चक्रवात का रूप ले सकता है। फलस्वरूप 24 अक्तूबर यानि दीपावली को आकाश में बादल छाये रहने की संभावना है। यह चक्रवात बंगाल के रास्ते बांग्लादेश जा रहा है। इसका आंशिक असर झारखंड के दक्षिणी हिस्सों में पड़ेगा। इससे रांची समेत, चाईबासा, जमशेदपुर में 25 अक्तूबर को हल्की बारिश हो सकती है।

Exit mobile version