Site icon GIRIDIH UPDATES

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी के पक्ष में गिरिडीह शहरी क्षेत्र में किया रोड शो

Share This News

गिरिडीह शहरी क्षेत्र में आज भाजपा के द्वारा रोड शो का आयोजन किया गया जिसमें केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय शामिल हुए। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में मोटरसाइकिल रैली निकाली गई।

शहर भर में रोड शो के अलावा जनसंपर्क अभियान भी चलाया गया इस दौरान शहरी क्षेत्र में पुष्प वर्षा कर केन्द्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। वंही शहर के काली बाड़ी चौक स्थित राज मंदिर परिवार द्वारा केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को शाॅल ओढ़ा कर सम्मानित किया।

शहर भ्रमण के दौरान केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहबादी के पक्ष में वोट मांगा।
बता दें कि आज चुनावी प्रचार प्रसार का आखिरी दिन है और 20 नवंबर को दूसरे फेज के लिए मतदान होना है। गिरिडीह में कुल 6 विधानसभा सीटें हैं।

Exit mobile version