Site icon GIRIDIH UPDATES

झारखंड का 24वाँ स्थापना दिवस आज, राष्ट्रपति, पीएम और राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं, जयंती पर भगवान बिरसा को किया नमन

Share This News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी ने झारखंड के 24वें स्थापना दिवस के मौके पर झारखंडवासियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन किया। इनके अलावा झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर किए पोस्ट में लिखा कि झारखंड राज्य के स्थापना दिवस एवं रजत जयंती वर्ष की सभी को हार्दिक बधाई! भगवान बिरसा मुंडा, वीर सिदो–कान्हू, चांद-भैरव, तिलका मांझी, नीलाम्बर-पीताम्बर जैसे अनेक वीरों ने झारखंड की धरती को गौरवान्वित किया है।

प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध इस राज्य के लोगों ने देश की प्रगति में अमूल्य योगदान दिया है। झारखंड का समाज, विशेषकर जनजातीय समाज, अपनी सांस्कृतिक विशेषताओं के लिए भी जाना जाता है। मेरी कामना है कि झारखंड विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचे तथा वहां के निवासियों का भविष्य उज्ज्वल हो।

Exit mobile version