Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह में बून्द-बून्द पानी के लिए हाहाकार, हाथों में डब्बा व बाल्टी लेकर महिलाएं उतरी सड़क पर , किया रोड़ जाम

Share This News

गर्मी के दस्तक के साथ ही गिरिडीह जिले में जल संकट गहराने लगा है। जिले के विभिन्न इलाकों में अभी से ही पानी की समस्या लोगों के बीच एक बड़ी समस्या बनी हुई है। यही हाल गिरिडीह शहर से सटे पपरवाटांड की भी है। यहां पर पिछले कई दिनों से लोगों को पानी की एक बूंद भी नहीं मिल रही है।

जिससे महिलाएं एवं बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या से परेशान होकर आज पपरवाटांड की महिलाएं व पुरुष हाथों में बाल्टी व डब्बा लेकर सड़क पर उतर गई और गिरिडीह – रांची मुख्य मार्ग को पपरवाटांड के पास जाम कर दिया।

सड़क जाम के कारण दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की जानकारी में लेकर बाद मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क जाम कर रहे लोगों को समझ – बुझा कर जाम से हटवा दिया।

Exit mobile version