साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 28 और 29 अक्टूबर की मध्यरात्रि को लगने जा रहा है। साथ ही इस दिन शरद पूर्णिमा भी है। साल का अंतिम चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, जिसकी अवधि 1 घंटे 16 मिनट तक है।
28-29 अक्टूबर की रात में लगने वाला चंद्र ग्रहण पूरे भारतवर्ष में दृष्टिगोचर होगा। वैसे तो 28 अक्टूबर की रात 11.30 बजे से चांद पर हल्की छाया पड़ना शुरू हो जाएगी। इसे चंद्र ग्रहण का पेनब्रा स्टेज भी कहा जाता है। हालांकि, सूतक काल इसके हिसाब से नहीं बल्कि गहरी छाया पड़ने के 9 घंटे पहले ही माना जाता है।
ग्रहण 29 अक्टूबर की रात 1 बजकर 5 मिनट से शुरू होकर 2 बजकर 24 मिनट पर खत्म होगा यानी ये एक घंटा 19 मिनट का होगा।
खंडग्रास चंद्र ग्रहण चूंकि 28 अक्टूबर की रात 1 बजकर 5 मिनट पर लग रहा है इसलिए इसका सूतक काल 9 घंटे पहले यानी 28 अक्टूबर की शाम 04 बजकर 05 मिनट से लग जाएगा।