Site icon GIRIDIH UPDATES

रसोई गैस में की गई मूल्य वृद्धि के खिलाफ जिला महिला कांग्रेस कमिटी ने शहर के टावर चौक में किया प्रदर्शन

Share This News

गिरिडीह जिला महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रसोई गैस में की गई मूल्य वृद्धि के खिलाफ आज सोमवार को शहर के टावर चौक पर प्रदर्शन किया। जिसमें काफी संख्या में महिलाओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान जिला महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दुर्गा शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्य और रोजमर्रा की चीजों की मूल्य में वृद्धि कर देश की महिलाओं पर बोझ डालने का काम कर रही है। जबकि यह सरकार सत्ता में यही बोलकर आई थी कि हम आते ही महंगाई कम करेंगे लेकिन आज 11 साल हो गए महंगाई चार गुना बढ़ गई है।

इसलिए आज महिला कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन कर रही है। मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नरेश वर्मा, महिला कांग्रेस की रोशनीटा हेंब्रम, इशरत परवीन, बेबी देवी, अंजुम परवीन, सीता देवी, अंजू कुमारी, पूर्णिमा देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

Exit mobile version