Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह से सुदिव्य कुमार सोनू को मंत्री बनाने की मांग हुई तेज़, कई संगठनों ने की मांग

Share This News

गिरिडीह से सुदिव्य कुमार सोनू को मंत्री बनाने की मांग जोर पकड रही है। झारखंड विधानसभा का चुनाव परिणाम आने के बाद 28 नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का मोहराबादी मैदान रांची में शपथ ग्रहण समारोह भी तय हो गया है। इधर गिरिडीह से दोबारा चुनाव जीतकर आए सुदिव्य कुमार सोनू को गिरिडीह से मंत्री बनाने की मांग कई संगठनों के द्वारा की जा रही है।

सोमवार को झामुमो नेता कृष्ण मुरारी शर्मा ने भी व्यक्तिगत रूप से सुदिव्य कुमार को मंत्री बनाने की मांग की, हलांकि उन्होंने कहा कि किसी को मंत्री बनाना मुख्यमंत्री के विशेषाधिकार का मामला है। लेकिन गिरिडीह के जन भावनाओं को अवगत कराना भी हमारा दायित्व है।

गिरिडीह की जनता चाहती है कि जिस तरह गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार ने पिछले पांच सालों में गिरिडीह के साथ साथ झारखंड के सहायक अध्यापक, सहायक पुलिस, सहिया, जल सहिया, पोषण सखी सहित सभी अनुबंध कर्मियों को सरकार के साथ लाने में अपनी भूमिका निभाई, और सरकार को दोबारा भारी बहुमत मिला। निश्चित रूप से गिरिडीह से सुदिव्य कुमार को मंत्री बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार एक दूरदर्शी नेता हैं। उनको मंत्री बनाने से उनके अनुभव का पूरे झारखंड को लाभ होगा।

Exit mobile version