गिरिडीह के बनहत्ती स्तिथ स्कॉलर बीएड कॉलेज में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ अमरजीत सिंह सलूजा शामिल हुए वहीं अतिथियों में विकास खेतान, धुर्व सोंथालिया, प्रमोद कुमार, जोरावर सिंह सलूजा एवं रूबी खेतान मौजूद थे।
इस दौरान मुख्य अतिथि के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया जिसके बाद कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। मौके पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ शालिनी खोवाल ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि सिर्फ झंडा फहराने से कुछ नही होता बल्कि संविधान के सिद्धांतों का पालन करने से देश महान बनता ब।
वहीं मुख्य अतिथि डॉ अमरजीत सिंह सलूजा ने कहा कि संविधान हमें जीने का सलीका सिखाता है। कार्यक्रम डॉ प्रवीण कुमार मिश्रा, डॉ संतोष चौधरी के साथ सहायक प्राध्यापक, शिक्षक, कर्मचारी व प्रशिक्षु छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।