Site icon GIRIDIH UPDATES

सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, महिलाओं की लगी लंबी कतार

Share This News

सावन की अंतिम सोमवारी के मौके पर गिरिडीह के प्रसिद्ध दुखहरण नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह 5 बजे से ही पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा। जलाभिषेक के लिए महिलाओं में भी खासा उत्साह देखा गया इस दौरान पुरुषों के साथ महिलाओं और युवतियों की भी लंबी कतार देखी गयी।

सावन की अंतिम सोमवारी पर अहले सुबह से ही जलाभिषेक के लिए उमड़ने वाले भक्तों की भीड़ को संभालने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता व्यवस्था में लगे हुए थे। मंदिर के पुजारी पप्पू पंडित ने बताया कि सोमवारी के मौके पर अहले सुबह से ही हजारों की संख्या में भक्त जलाभिषेक के लिए दुखहरण नाथ आते हैं। कहा कि उत्तरवाहिनी नदी के तट पर स्थित होने के कारण दुखहरण नाथ मंदिर का महत्व और भी बढ़ जाता है।

Exit mobile version