Site icon GIRIDIH UPDATES

शांति भवन आश्रम की साध्वी गुरु नारायणी देवी पंचतत्व में विलीन, सांसद साक्षी महाराज ने दिया गुरु मां की अर्थी को कंधा

Share This News

गिरिडीह समेत उत्तर-पूर्वी भारत की प्रसिद्ध आध्यत्मिक संस्था शांति भवन आश्रम की वृद्ध साध्वी 101 वर्षीय गुरु माता नारायणी देवी का पार्थिव शरीर शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। शहर के बरमसिया स्थित मुक्तिधाम में गुरु मां के पार्थिव शरीर को उनके पौत्र आशीष शर्मा ने मुखाग्नि दी। गुरु मां के अंतिम दर्शन करने और उनके अंतिम यात्रा में शामिल होने यूपी के उन्नाव सांसद सच्चिदानंद साक्षी जी महाराज भी शहर के मकतपुर रोड स्थित शांति भवन आश्रम पहुंचे थे।

यहां गुरु मां के अंतिम दर्शन के लिए उनके काफी अनुयाई जुटे, और गुरु मां नारायणी देवी के पार्थिव शरीर के दर्शन कर श्रद्धाजंलि अर्पित किया। इनके अंतिम यात्रा में विश्वनाथ शर्मा, आलोक प्रभाकर, सुनील गुप्ता, विवेक शर्मा, गुड्डु शर्मा, वार्ड पार्षद सुमित कुमार समेत काफी संख्या में लोग शामिल हुए ।
बताया गया कि आश्रम की संस्थापिका नारायणी देवी का निधन शुक्रवार को हो गया था। जिसके बाद आज उन्हें पंचतत्व में विलीन कर दिया गया।

Exit mobile version