Site icon GIRIDIH UPDATES

अम्बेदकर चौक पर शहीद महेंद्र सिंह को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, बनाई गई मानव श्रृंखला

Share This News

शनिवार को शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह के शहादत दिवस का आयोजन भाकपा माले के नेता कार्यकर्ता द्वारा किया गाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिहार के घोषी विधायक रामबली सिंह यादव शहर के अम्बेदकर चौक पर पहुंचकर महेंद्र सिंह के तस्वीर पर माल्यार्पण किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों के विरुद्ध जो तीन काला कानून बिल बनाये है उसे वापस लेना होगा। दिल्ली बॉर्डर पर सभी किसान अपनी जायज मांगो पर खड़े है।

भाकपा माले हमेशा किसानों का साथ देते आ रही है और आगे भी देते रहेंगी। उन्होंने कहा आज का दिन शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह को याद किया जा रहा है। बिहार में भी कॉमरेड का नाम बड़ी गौरव और इज्जत से लिया जाता है। महेंद्र सिंह अमर है, इनके विचारों पर चलने की सभी को जरूरत है। माले नेता राजेश यादव ने कहा कि महेंद्र सिंह के बताएं रास्ते पर चलते रहेंगे और जुल्म के विरुद्ध आवाज उठाते रहेंगे। वही विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा ने कहा कि आज के नेताओ को शहीद महेंद्र सिंह सिख देते है कि कैसे विकट परिस्थिति में भी जनता के साथ खड़े रहते थे। महेंद्र सिंह जनता से हरेक पल जुड़े रहते थे। आज के युवा इनको पढ़े,समझे और उनके मार्ग पर हमेशा चले।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कृषि कानून बिल के विरोध में मानव श्रृंखला बनाकर कृषि कानून को वापस लेने की बात कहीं। वहीं प्रीति भास्कर कार्यक्रम का मंच संचालन कर रही थी। मौके पर नॉसाद अहमद, चाँद अब्दुल, सुभान,मो सलमान,मनीष वर्मा,आलम,सोनू,प्रदीप यादव,मिंटू मलिक, बॉबी देवी,फिरोज,कन्हैया सिंह,पप्पू खान,निशान्त कुमार, हसनैन आदि कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे थे। मौके पर काफी संख्या में भाकपा माले नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Exit mobile version