Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह: राष्ट्रीय यादव सेना की पहल पर फिर बसा एक विवाहित दंपति का घर

Share This News

जमुआ:- विकाश यादव

राष्ट्रीय यादव सेना के जिलाध्यक्ष सह प्रदेश संगठन मंत्री धर्मेन्द्र यादव के पहल पर आज फिर एक दंपति का घर उजड़ने से बच गया l बता दें कि लड़की के पिता सरोंन,चतरो निवासी ने आवेदन देकर संगठन से न्याय की गुहार लगाई थी l जिस पर तेजी से पहल करते हुए जिलाध्यक्ष ने आज की तिथि पहल कर पंचायत करने का निर्देश दोनों पक्षों को दिया l मामला थाना भी जा चुका था l लड़का, लड़का का माँ-बाप और भाई बहु को अकेले घर में छोड़कर लगभग तीन महीने से फरार रह रहे थे लेकिन संगठन के पहल पर आज लड़का के गांव असको,देवरी में ही पंचायत किया गया और लड़का लड़की को साथ रहने का निर्देश दिया गया।

साथ ही थाना में लड़की द्वारा दिये गए आवेदन को वापस लेकर दंपति को नए तरीके से दाम्पत्य जीवन जीने का निर्णय दिया गया और लड़का पक्ष को साफ हिदायत दिया गया कि लड़की को किसी भी हाल में प्रताड़ित नहीं किया जाये अन्यथा समाज संगठन कठोर कदम उठाने के लिए बाध्य होगा मौके पर जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव, युवा जिला उपाध्यक्ष विकास यादव, जमुआ के प्रखण्ड उपाध्यक्ष रामचंद्र यादव, योगगुरु लवकुश यादव, देवरी प्रखण्ड उपाध्यक्ष पप्पु यादव,प्रकाश पुजारी, रंजीत यादव, प्रवीण यादव,कृष्णदेव यादव, संतोष यादव, चकाई के संतु यादव सहित संगठन के दर्जनों पदाधिकारी एवं ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।

Exit mobile version