गिरिडीह राजनीति

राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने प्रेसवार्ता कर मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां बताई

Share This News

गिरिडीह जिले में आज केंद्र में भाजपा के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश एवं भाजपा नेता योगेन्द्र प्रसाद शामिल हुए। इसके अलावा जमुआ विधायक डाॅ मंजू कुमारी, पूर्व विधायक जय प्रकाश वर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा जिला इकाई के भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए दीपक प्रकाश ने नरेंद्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल को याद करते हुए बताया कि नरेंद्र मोदी के 11 साल बेमिसाल रहा। इस 11 साल के दौरान विश्व भर में भारत की एक सशक्त व मजबूत पहचान बनी है। प्रधानमंत्री मोदी के लिए राष्ट्र सर्वप्रथम है। 140 करोड़ से अधिक जनता को सर्वसंभाव के साथ विकास के पटल पर लाया जा रहा है।

जहां एक और देश में चौतरफा विकास हो रहा है, वहीं भारत विश्व भर में विश्व गुरु बनने की कगार पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है सशक्त और विश्व गुरु भारत।प्रधानमंत्री देश की जनता, देश और संविधान के लिए जीते मरते हैं। उनके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है।

Leave a Reply