गिरिडीह

झारखंड में बारिश और ओलावृष्टि का कहर, ऑरेंज अलर्ट जारी

Share This News

झारखंड में मई की गर्मी फिलहाल थम गई है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण राज्यभर में मौसम ने करवट ली है। लगातार हो रही बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात ने जनजीवन को प्रभावित किया है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को पूरे झारखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, साहिबगंज और गुमला जैसे जिलों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। किसानों को ओलावृष्टि से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। रांची सहित कई इलाकों में हल्की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है।

Leave a Reply