Site icon GIRIDIH UPDATES

प्रवासी मजदूर ने की आत्महत्या, आर्थिक संकट से जूझ रहा था मजदूर

Share This News

बेंगाबाद। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतिलेदा पंचायत स्थित खरबारिया गांव में एक प्रवासी मजदूर ने आर्थिक तंगी से तंग आकर खुदकुशी कर ली। बताया जाता है कि 30 वर्षीय मजदूर मनोज कुमार रोजगार नहीं मिलने से काफी आहत था। घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जाती है। घटना के बाद बेंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

मिली जनकारी अनुसार प्रवासी मजदूर मनोज कुमार गुजरात के सूरत शहर में रह कर मजदूरी करता था। लॉक डाउन के बाद वह घर वापस लौटा था। चार महीने घर में रहने के बाद फिर वह रोजगार की खातिर सूरत लौट गया। सूरत जाने पर भी उसे वहां काम नहीं मिला। जिसके बाद दुबारा वह गांव लौट आया था। रोजगार के अभाव में घर में काफी आर्थिक तंगी आ चुकी थी, जिससे वह काफी तनाव में था। बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे वह घर से निकला और कुछ घण्टे बाद वापस लौटा। जब घर के सदस्य खाना खाने दूसरे में कमरे में गए उसी दौरान मौका पाकर उसने फांसी लगा ली। घटना के बाद परिजनों पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे दो बच्चों व पत्नी समेत पूरा परिवार छोड़ गया है।

Exit mobile version