Site icon GIRIDIH UPDATES

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने प्रदेश प्रवक्ता इंजी विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया पौधरोपण

Share This News

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के निर्देशानुसार डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस और जन्म दिवस के मौके पर गिरिडीह भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा कोविड-19 मरीजों को यथासंभव राशन सामग्री मास्क पीपी किट, दवाइयां देने का कार्य लगातार करते हुए आ रहे है। इसी दौरान आज सेवानिवृत्त इंजीनियर प्रदेश प्रवक्ता भाजपा विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में भाजपा पिछड़ी जाति मोर्चा के बैनर तले अपने आवासीय कार्यालय बेड़ा गिरिडीह में पौधरोपण का कार्यक्रम किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा के वरीय नेता और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नुनु लाल मरांडी, पूर्व मेयर सह प्रदेश प्रवक्ता अनुसूचित जाति मोर्चा झारखंड सुनील पासवान, प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री प्रोफेसर विनीता कुमारी, प्रदेश प्रवक्ता ओबीसी मोर्चा अर्जुन वर्मा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष गुप्ता, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीत सिंह पप्पू, भाजपा पूर्व जिला महामंत्री देवराज, भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री मिथुन चंद्रवंशी, पूर्व नगर अध्यक्ष सदानंद वर्मा, पूर्व नगर उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, भाजपा नगर मंत्री ज्योति शर्मा, भाजपा नगर कार्यसमिति सदस्य कुंदन सिंह राजपूत, अनुसूचित जाति मोर्चा के मंत्री अमित पासवान, भाजपा नेता डॉ शशि भूषण वर्मा, वीरू पांडे, बुधन साव, समीर दीप, मोनू पांडे ,अजय यादव, संजीत ठाकुर, मिथिलेश कुमार आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे

उक्त बैठक में भाजपाइयों ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उपरोक्त विषय के संबंध में अपने अपने विचार रखें तत्पश्चात कोविड-19 के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर मृतकों को अपने से श्मशान घाट पर ले जाकर दाह संस्कार कराने का नेतृत्व करने वाले भाजयुमो के महामंत्री मिथुन चंद्रवंशी, कोविड-19 में सराहनीय सहयोग कार्य करने वाली प्रोफेसर विनीता कुमारी, भाजपा में चयनित अनुसूचित जाति के प्रदेश प्रवक्ता सुनील पासवान भाजपा जिला के वरीय नेता तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नुनु लाल मरांडी को सम्मानित करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अपने अपने घरों में वृक्ष लगाने हेतु वृक्ष एवं मास्क वितरण किया गया सभा का संचालन भाजपा के पूर्व जिला मंत्री सुमित सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन पूर्व नगर अध्यक्ष सदानंद वर्मा द्वारा किया गया।

Exit mobile version