गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरु, सोलर पार्क निर्माण स्थल का गिरिडीह डीसी ने किया निरीक्षण

Share This News

गिरिडीह जिला को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। इसे लेकर सभी आवश्यक तैयारियों को जोरों शोरों से किया जा रहा है। इसी क्रम में आज उपायुक्त ने अकदोनी कला गांव का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। जहां 100 एकड़ की जमीन में 18 मेगावाट सोलर प्लांट का निर्माण किया जाना है। उक्त स्थल के निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने बताया कि यहां सोलर पार्क को विकसित करने को लेकर 100 एकड़ जमीन चिन्हित किया गया है, जहां 18 मेगावाट सोलर पावर प्लांट का निर्माण कराया जाएगा। जिससे आसपास के लोगों को बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। साथ ही गांव का विकास होगा। उन्होंने बताया कि यहां सोलर पार्क के विकसित होने से जहां एक ओर रोजगार की उपलब्धता बढ़ेगी तथा लोगो को इसका उचित लाभ मिल सकेगा। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने बताया कि JREDA के द्वारा सोलर पार्क का निर्माण किया जाना है। उक्त कार्य को लेकर सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को JREDA को आवश्यक सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही उक्त कार्यों के उचित क्रियान्वयन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

इस दौरान उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य का पहला जिला गिरिडीह हाेगा जिसे साेलर सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे गिरिडीह शहर में विद्युत उर्जा के अभाव में आनेवाली समस्या स्थायी रूप से खत्म हो जाएगी। यह एक बड़ा प्रोजेक्ट है। जिले के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।