Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह के द रंग टीम ने डांस और नाटक कंपीटीशन में बिखेरा अपना जलवा, धनबाद में आयोजित प्रतियोगिता में पाया दूसरा स्थान

Share This News

गिरिडीह। काला हीरा धनबाद द्वारा आयोजित 8 वां ऑल इंडिया डांस एंड नाटक प्रतियोगिता में गिरिडीह के द रंग टीम के बच्चों ने अपना जलवा बिखेरा है। द रंग टीम के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गिरिडीह का नाम रौशन किया है।

द रंग टीम के क्रिश चौरसिया, श्रुति सिन्हा, स्नेहा कुमारी, काजल कुमारी, रुद्र कुमार, सचिन दास, पुरषोत्तम कुमार ने अलग अलग प्रतियोगिताओं में दूसरा और तीसरा स्थान लाया है।

बच्चों की इस सफलता पर द रंग टीम में खुशी की लहर है। बताते चलें कि धनबाद में आयोजित प्रतियोगिता में देश के अलग अलग प्रांतों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें द रंग की टीम भी शामिल थी।

Exit mobile version