Site icon GIRIDIH UPDATES

संविधान बचाओं रैली की तैयारीयों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने की समीक्षा बैठक

Share This News

जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा आगामी 28 मई को संविधान बचाओ रैली की तैयारी को लेकर गिरिडीह नया परिसदन भवन में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पर्यवेक्षक जी पी पटेल ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि राहुल गांधी का जो सपना है उसे हम सभी को मिलकर पूरा करना है। इस देश से भाजपा को भगाना है। साथ ही कहा कि रैली में हर प्रखंड से अधिक संख्या में हमारे कार्यकर्ता पहुंच पाए यह सुनिश्चित करें। 

जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा की संविधान बचाओ रैली में जिले के हर कोने से कार्यकर्ता पहुंचेंगे। यह वर्ष संगठन सृजन का है। प्रदेश प्रभारी के राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में संगठन में और अधिक मजबूती आ रही है। 

 बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया,नरेश वर्मा, उपेंद्र सिंह, बलराम यादव, विमल कुमार सिंह, यूथ कांग्रेस के पुरुषोत्तम चौधरी, यश सिन्हा, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष नूरी,ओबीसी के जिला अध्यक्ष इतवारी वर्मा, प्रखंड अध्यक्ष इम्तियाज, मनोज राय, मोतीलाल शास्त्री, निजाम अंसारी, निजामुद्दीन,अशोक कुमार निराला, धनंजय गोस्वामी, सोहेल कुरेशी साबिर खान,चांद, त्रिभुवन दास, चंद्रेशकर सिंह, अमित सिन्हा, समीर चौधरी समेत कई कार्यकर्ता थे।

Exit mobile version