गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के पेसराटांड गांव में आज सोमवार की सुबह एक युवक का श,व जंगल में पेड़ से झूलता हुआ मिला। मृ,त युवक की पहचान पेसराटांड गांव के ही महेंद्र सिंह के 25 वर्षीय पुत्र अरुण सिंह के रूप में हुई है। घटना की खबर लगता ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार अरुण सिंह आज सुबह घर से किसी से कुछ कहे बिना निकले थे। उनके घर से निकलने के कुछ देर बाद ग्रामीणों ने उनके श,व को पेड़ में फं,दे से झूलता हुआ देखा। ग्रामीणों ने ही इसकी सूचना मृ,त युवक के परिजनों को दी जिसके बाद खबर आग की तरह फैल गई और इलाके में सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुटने लगी। वहीं सूचना मिलते ही तिसरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और श,व को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई करने के बाद श,व को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि अरुण सिंह हैदराबाद में काम करते थे और 20 दिन पहले ही वह अपने गांव पेसराटांड आए थे। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।