गिरिडीह के डुमरी थाना क्षेत्र के नुरंगों गांव स्थित बराकर नदी में डूबने से एक बालक की मौ,त हो गयी है। मृ,तक बालक बिरनी थाना क्षेत्र के निचितपुर गांव निवासी बीरेंद्र यादव के पुत्र सुनील यादव (12वर्ष ) के रुप में की गयी। घटना के बाद मृ,तक के शव को गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया जहां परिजनों के चित्कार से पुरा माहौल गमगीन हो गया।
घटना के बाबत बताया गया की सुनील यादव की बहन की शादी होकर कल ही लड़की ससुराल आई थी, ससुराल से उसके साथ यह लड़का भी आया था। जहाँ से लड़का बिना बताए नहाने के लिए बराकर नदी चला गया, नहाने के दौरान नदी में डूब गया, डूबने के बाद उसे निकाल कर सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृ,त घोषित कर दिया, यह लड़का अपने जीजा के यहां बहन के साथ आया था। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।