क्राइम गिरिडीह

चैन छिनतई की शिकार बनी महिला, उच्चकों ने फिर से नगर थाना क्षेत्र के महिला कॉलेज के पास घटना को दिया अंजाम

Share This News

गिरिडीह शहर के बरगंडा स्थित महिला काॅलेज के पास आज गुरुवार की शाम फिर से दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र बरगंडा में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली।

भुक्तभोगी महिला इस बार फिर बरगंडा प्रोफेसर कॉलोनी की रहने वाली हैं। भुक्तभोगी महिला नीरा देवी ने घटना को लेकर उन्होंने बताया कि वह शाम को अपनी बेटी के साथ बरगंडा स्थित काली कुटिया मंदिर गई थी और जब वापस प्रोफेसर कॉलोनी स्थित अपने घर लौट रही थीं तो महिला कॉलेज के पास दो बाइक सवार युवक अचानक विपरीत दिशा से आए और उन्होंने सुमित्रा के गले से एक भर की सोने की चेन छीन ली। चेन की कीमत करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है। 

भुक्तभोगी महिला ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने शोर मचा कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार में बाइक से फरार हो गए। घटना को लेकर भुक्तभोगी महिला नीरा देवी के पति राजीव ने नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। 

घटना के बाद आज पड़ोस की कई महिलाएं भुक्तभोगी महिला मीरा देवी से मिलने पहुंची इस दौरान शिवानी शर्मा जो पेशे से वकील है उन्होंने कहा कि महिला कॉलेज के पास शाम होते ही सन्नाटा हो जाता है जिसका फायदा चोर उचक्के हमेशा उठाते हैं पिछले कुछ दिनों में इस तरह की छिनताई की घटना लगातार हो रही है जिससे महिलाओं में डर का माहौल है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को तुरंत गिरफ्तार करें साथ ही प्रोफेसर कॉलोनी रोड पर प्रशासन के द्वारा सीसीटीवी लगाने की मांग की है।

वहीं मामले को लेकर नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।