Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह जिले में मिले मंईया सम्मान योजना के 3912 आयोग लाभुक, विभाग द्बारा सभी से की जाएगी वसूली

Share This News

गिरिडीह जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की अयोग्य लाभुकों को चिह्नित करने का कार्य जारी है। पूरे जिले में लगभग 5,02,000 लाभुक हैं। इनमें से 3,912 लाभुकों को सत्यापन के बाद अयोग्य पाया गया है। इन अयोग्य लाभुकों का नाम पोर्टल से हटाने की प्रक्रिया शुरू की गयी है। वहीं उनसे राशि की वसूली भी शुरू की गयी है। बताते चलें कि जहां गलत जानकारी देकर योजना की राशि हड़प ली गयी, वहीं इस कार्य में बिचौलिये भी शामिल हैं, जो राशि निकालने में सफल हुए हैं। गिरिडीह जिले में सबसे ज्यादा सदर प्रखंड में अयोग्य लाभुक चिह्नित की गयी हैं। दूसरे नंबर पर जमुआ और तीसरे नंबर पर गांडेय प्रखंड है। यहां योजना का लाभ वैसी महिलाएं भी उठा रही हैं, जो पारा शिक्षक हैं, उप मुखिया हैं, वार्ड सदस्य हैं या सहिया हैं। लाभुकों में कई नाबालिग भी हैं।
कई लोग गलत बैंक खाता, गलत मोबाइल नंबर या अन्य गलत जानकारी देकर राशि की निकासी कर रहे हैं। वहीं, इस तरह के फर्जीवाड़े में सीएससी संचालक के भी शामिल होने की बात सामने आयी है। गांडेय प्रखंड में सीएससी संचालक ने कई लाभुकों के आवेदन में अपने परिजन का खाता नंबर डालकर राशि की निकासी की है। चार लाभुकों की राशि एक सीएससी संचालक के बेटे के खाते में भेजने का मामला सामने आया है। ताराटांड़ में एक मामला ऐसा भी आया है, जिसमें दो अलग-अलग लाभुकों की राशि एक ही बैंक खाते में चली गयी है।
सत्यापन के दौरान बगोदर में 186, गावां में 147, बेंगाबाद 288, गिरिडीह 803, बिरनी 184, जमुआ 627, देवरी 33, पीरटांड़ 389, धनवार 358, सरिया 370, डुमरी 66, तिसरी 43, गांडेय 418 कुल 3912 अयोग्य लाभुक की पहचान की गई है।

Exit mobile version