Site icon GIRIDIH UPDATES

आदिवासी युवती पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने के मामले में झारखंड युवा मोर्चा के नेता पर दर्ज हुआ केस

Share This News

गिरिडीह जिले के पीरटांड थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां की एक आदिवासी युवती ने झामुमो युवा मोर्चा के प्रखंड सचिव पर काफी गंभीर आरोप लगायी है।

आरोप बुरी नजर रखते हुए लगातार तंग करने का, शारीरिक संबंध बनाने, शादी करने के लिए और धर्मांतरण के लिए भी दबाव बनाने का आरोप लगाया है। आरोप झामुमो युवा मोर्चा के प्रखंड सचिव ताज हुसैन, उनके भाई और उनके पिता पर लगा है। इसे लेकर काफी संख्या में लोग पीरटांड थाना भी पहुंचे।

पीरटांड थाना को दिए गए आवेदन में पीड़िता ने कहा कि ताज हुसैन पूर्व में ऑटो चलाता था। इसी कड़ी उसके घर आना-जाना था। ताज की बुरी नजर उनकी भाभी पर थी। जब भाभी ने इसका विरोध किया तो वह मेरे पीछे पड़ गया। वह मुझे प्रेम जाल में फंसाकर मेरे घर की संपत्ति को हड़पना चाहता था। एक वर्ष से यह हरकत करता रहा है। इस दौरान ताज के परिवार वाले लगातार इस बात का दबाव बनाते रहे कि वह धर्म बदलकर ताज से शादी कर ले। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। आवेदन में पीड़िता का कहना है कि ताज सोशल मीडिया के माध्यम से गंदी अफवाह फैलाने की भी धमकी देता रहा। मैं जहां जाती ताज पहुंच जाता, छेड़खानी करता। पीड़िता ने इस तरह के कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

मामले की जानकारी मिलने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से कार्रवाई की गई है। गंभीर आरोप को देखते हुए झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि ताज हुसैन को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। इस मामले को लेकर पार्टी ने भी जांच दल गठित कर दिया है। ताज दोषी है तो कानून अपना काम करेगी।

Exit mobile version