Site icon GIRIDIH UPDATES

झारखंड में अगले चार दिनों में तेजी से बदलेगा मौसम, पश्चिम की ओर से आ रही हवा बढ़ा रही ठंड

Share This News

झारखंड में लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। पश्चिम दिशा की ओर से लगातार आ रही ठंडी हवा ने वातावरण में बदलाव ला दिया है। इसी वजह से ठंड में वृद्धि हो रही है। आने वाले अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान में एक से दो डिग्री की और गिरावट हो सकती है। बाद के दिनों में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार अगले चार-पांच दिनों में सुबह में कुहासा और कनकनी के और बढ़ने के आसार हैं। 

रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बोकारो का अधिकतम तापमान 28, चतरा का 27, देवघर का 29, धनबाद का 27, गढ़वा का 29, गिरिडीह का 27, गोड्डा का 29 और गुमला का 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

Exit mobile version