गिरिडीह राजनीति

गिरिडीह में जिला स्तरीय संविधान बचाओं रैली का हुआ आयोजन, कहा- संविधान की रक्षा के लिए जनजागृति फैलाना रैली का उद्देश्य

Share This News

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे देशव्यापी अभियान “संविधान बचाओ रैली” के तहत आज गिरिडीह में एक रैली निकाली गई। रैली के इस कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह गिरिडीह जिला प्रभारी शाहजादा अनवर, जे.पी. पटेल, जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सतीश केडिया सहित कई वरिष्ठ नेता एवं सैंकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए।

रैली के माध्यम से कांग्रेस ने देश में संविधान पर हो रहे हमलों और लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शाहजादा अनवर ने कहा कि आज देश में संवैधानिक मूल्यों को कुचला जा रहा है। राहुल गांधी को संसद में बोलने से रोका जाता है और उन्हें निलंबित किया जाता है, ये सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर हो रहा है।” उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्ष को दबाने के लिए IT और ED जैसी संस्थाओं का हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है। जिसके विरोध में संविधान बचाओं रैली का आयोजन किया गया है, कहा कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच संविधान के प्रति जनजागृति फैलाना है।

इस दौरान जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता पूरी मजबूती से संविधान की रक्षा के लिए खड़ा है कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता यह जानता है कि हमने देश को आजादी दिलाई है और इस आजादी को अक्षुण्ण रखना हमारा कर्तव्य है।

वंही अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि इस देश में एक विचारधारा जो पिछले 100 वर्षों से देश की रगों में जहर घोलने का काम कर रही है वह आज पूरी तरह से देश को तोड़ना चाहती है संविधान को नष्ट करना चाहती है और देश की तमाम संवैधानिक संस्थाओं चाहे वह चुनाव आयोग हो ईडी हो सीबीआई हो इसका पूरी बेशर्मी से नाजायज इस्तेमाल अपने विरोधियों के खिलाफ इस्तेमाल करती है यह चाहती है कि कांग्रेस समाप्त हो जाए इसलिए यह संविधान को समाप्त करना चाहती है लेकिन किसी भी कीमत पर हम कांग्रेस के कार्यकर्ता इस कामयाब नहीं होने देंगे।

Leave a Reply