गिरिडीह धर्म

अखंड सौभाग्य की कामना का व्रत वट सावित्री पूजा कल, खरीदारी के लिए बाजार में महिलाओं की उमड़ी भीड़

Share This News

हिंदू धर्म की परंपराओं और स्त्री धर्म की आस्था का पर्व वट सावित्री व्रत सोमवार 26 मई को श्रद्धा से मनाया जाएगा। यह व्रत सुहागन स्त्रियां पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य के लिए करती हैं। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर वटवृक्ष की पूजा करती हैं। कच्चा सूत लपेटकर उसकी परिक्रमा करती हैं। वट सावित्री पूजा को लेकर सुबह से ही गिरिडीह के बाजारों में चहल-पहल दिखी। गिरिडीह शहरी क्षेत्र के व्हिट्टी बाजार, बड़ा चौक, कालीबाड़ी, मकतपुर, टावर चौक, पचम्बा सहित अन्य इलाकों में दुकानों पर रौनक रही। पूजन सामग्री, श्रृंगार, कपड़े, फल, मिठाई, हाथ पंखा की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लगी रही।

Leave a Reply