Site icon GIRIDIH UPDATES

भाजपा युवा मोर्चा ने जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन, राज्य सरकार पर लगाया हितलारशाही का आरोप

Share This News

गिरिडीह। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर गुरुवार को जिला मुख्यालय एवं प्रखंड मुख्यालय में भाजपा युवा मोर्चा के बैनर तले एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंजीत राय ने किया।

कार्यक्रम के माध्यम से राज्य की हेमंत सरकार को दमनकारी और हिटलर शाह बताया गया। कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया और आक्रोश रैली भी निकाली गई। मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि भाजपा विधायकों के साथ मार्शल आउट के बहाने अभद्र व्यवहार किया गया।

मुख्यमंत्री के इशारे पर भाजपा के 19 विधायकों को सदन से निलंबित कर दिया गया। साथ ही साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा की झारखंड भ्रमण कार्यक्रम को जबरन रोका गया। जो कि राज्य सरकार की दमनकारी नीति और हिटलरशाही को दर्शाता है।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, विनय सिंह, प्रकाश सेठ, संदीप डंगाइच, सुभाष चंद्र सिन्हा, मुकेश जालान, नवीन सिन्हा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Exit mobile version