Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह में पुलिस टीम पर हमला करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

Share This News

गिरिडीह। फरार वारंटी की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम पर हमला करने वाले पांच आरोपियों को देवरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में देवरी थाना क्षेत्र के बजगुंदा निवासी गजाधर राणा, आशा देवी, गुरुदेव राणा, कुलिया देवी, त्रिभुवन राणा शामिल हैं।

सभी गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध देवरी थाना में कांड संख्या 24/2024 के तहत केस दर्ज किया गया है। जबकि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी देवरी थाना में कांड संख्या 177/ 2017, 178/2017 और 07/2024 के तहत अपराधिक मामले दर्ज हैं। इस संबंध में बताया गया कि न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए देवरी थाना की पुलिस गई हुई थी।

इसी दौरान उपर्युक्त गिरफ्तार आरोपियों ने मिलकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। इसी के विरुद्ध देवरी थाना में कांड में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कांड अंकित किया गया था।

Exit mobile version