Site icon GIRIDIH UPDATES

भारत विकास परिषद गिरिडीह शाखा द्वारा दायित्व ग्रहण सह अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजन

Share This News

सुभाष पब्लिक इंस्टिट्यूट के सभागार में भारत विकास परिषद गिरिडीह शाखा के तत्वावधान में
उत्तर झारखंड प्रांत का दायित्व ग्रहण सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष रामप्रवेश पांडेय ने की, जबकि संचालन उदय शंकर उपाध्याय ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और स्वामी विवेकानंद को नमन कर और वंदे मातरम गा कर किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त प्रांतीय अध्यक्ष रामप्रवेश पांडेय, प्रांतीय महासचिव संतोष शर्मा एवं प्रांतीय वित सचिव अश्वनी तिवारी सहित अन्य ओआदधिकारियों को माला पहनाकर और अंगवस्त्र देकर उनका पद ग्रहण कराया गया।

इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष राम प्रवेश पांडे ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद कई संगठनों का निर्माण हुआ। इन संगठनों में से जिस संगठन ने सेवा-संस्कार के माध्यम से राष्ट्र के उत्थान का संकल्प लिया उसका नाम भारत विकास परिषद है। उन्होंने कहा कि संगठन ने इस वर्ष 5 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। प्रांतीय महासचिव संतोष शर्मा ने कहा कि सभी के सहयोग से परिषद को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में स्वागत भाषण और धन्यवाद ज्ञापन गिरिडीह शाखा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने किया।

उपाध्यक्ष सह सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के निदेशक विजय सिंह ने संगठन के हर कार्यक्रम में सहयोग देने का भरोसा दिलाया। मौके पर पूर्व क्षेत्रीय सचिव रामरतन महर्षि, नीलम महर्षि, प्रांतीय महिला बाल विकास जूही दास गुप्ता, गिरिडीह शाखा के संरक्षक प्रदीप जैन, अजय बगड़िया, प्रदीप डालमिया, सह सचिव राजेन्द्र सिंह पुंछिया, कोषाध्यक्ष दीपक शर्मा, महिला कल्याण व बाल विकास गिरिडीह शाखा सचिव पुष्पा सिन्हा समेत अन्य जिलों से आए पदाधिकारी शामिल थे।

Exit mobile version