Site icon GIRIDIH UPDATES

राज्यसभा सांसद धीरज साहू की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गिरिडीह में भाजपाइयों ने निकाला आक्रोश रैली

Share This News

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के अलग-अलग ठिकानों से 300 करोड़ रुपये से अधिक नगद बरामद होने के बाद आज जिले के भाजपाइयों ने शहर में आक्रोश रैली निकाली।

यह रैली शहर के झंडा मैदान से निकल कर शहरी क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए बड़ा चौक पहुंची और जनसभा में तब्दील हो गयी।

जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपाईयों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए राज्यसभा सांसद धीरज साहू की गिरफ्तारी की मांग की।

इस आक्रोश रैली में मुख्य रूप से जमुआ विधायक केदार हाजरा, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व मेयर सुनील पासवान, प्रकाश सेठ, संदीप डंगायच, विनय कुमार सिंह, शालिनी वैशख्यिर, नवीन सिन्हा, चुन्नुकान्त समेत सैकडों की संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Exit mobile version