Site icon GIRIDIH UPDATES

इंटरमीडिएट परीक्षा में गिरिडीह की साक्षी गुप्ता ने साइंस में किया जिला टॉप और राज्य में चौथा स्थान

Share This News

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की इंटरमीडिएट परीक्षा में गिरिडीह जिले की साक्षी गुप्ता ने शानदार सफलता हासिल की है। बेंगाबाद प्रखंड की छोटकी खारगडीहा निवासी साक्षी ने विज्ञान संकाय में 473 अंक प्राप्त किए हैं। वह राज्य में चौथे और जिले में पहले स्थान पर रहीं। साक्षी ने उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल छोटकी खरगडीहा से पढ़ाई की है। उनके पिता दिनेश कुमार सीमेंट और छड़ के व्यवसायी हैं।

Exit mobile version