झारखंड एकेडमिक काउंसिल की इंटरमीडिएट परीक्षा में गिरिडीह जिले की साक्षी गुप्ता ने शानदार सफलता हासिल की है। बेंगाबाद प्रखंड की छोटकी खारगडीहा निवासी साक्षी ने विज्ञान संकाय में 473 अंक प्राप्त किए हैं। वह राज्य में चौथे और जिले में पहले स्थान पर रहीं। साक्षी ने उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल छोटकी खरगडीहा से पढ़ाई की है। उनके पिता दिनेश कुमार सीमेंट और छड़ के व्यवसायी हैं।
