Site icon GIRIDIH UPDATES

नक्सलीयों द्वारा IED ब्लास्ट में शहीद हुए जगुआर जवान को राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

Share This News

झारखंड के चाईबासा जिले में पुलिस और न,क्सलियों के बीच हुई मु,ठभेड़ और आईईडी ब्ला,स्ट में झारखंड जगुआर के कांस्टेबल सुनील धान शहीद हो गए। वहीं मुठभेड़ में कोबरा का एक जवान घायल भी हुआ है। दोनों घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया था, लेकिन इलाज के क्रम में सुनील शहीद हो गए।

वहीं आज रविवार को राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने झारखंड जगुआर रांची पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार ने झारखण्ड जगुआर के शहीद जवान सुनील धान के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। और मरांग बुरु से शहीद जवान की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। साथ शहीद जवान सुनील धान के परिवार वालों से मिलकर उन्हें ढ़ढास बंधाया। 

बता दे कि झारखंड जगुआर के कांस्टेबल सुनील धान झारखंड के खूंटी जिला के रहने वाले थें। जानकारी के अनुसार न,क्सलियों के द्वारा दो बार आईईडी ब्ला,स्ट किया गया, ब्ला,स्ट में ही सुनील को गंभीर चोट लगी थी। इसके बाद एयरलिफ्ट कर उन्हें रांची इलाज के लिए लाया गया था इलाज के दौरान घायल जवान सुनील धान शहीद हो गए थे।

Exit mobile version