गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह में एसबीआई का फर्जी लिंक बनाकर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, चार किलोमीटर दौड़ कर पकडे गए सभी साइबर अपराधी

Share This News

गिरिडीह पुलिस ने एक बार फिर से साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ताराटांड थाना इलाके के लाटोरी गांव के सुंगिया पहाड़ी में साइबर अपराध कर रहे हैं तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

गिरफ्तार साइबर अपराधियों में ताराताण्ड थाना क्षेत्र के बरोटांड निवासी अर्जुन कुमार मंडल, धनबाद के मनियाडीह निवासी राजेश कुमार मंडल और अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के लखनपुर निवासी सुभाष मंडल शामिल है। इन तीनों के पास से पुलिस ने 9 मोबाइल और 18 सिम कार्ड बरामद किए हैं। उक्त आशय की जानकारी गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने प्रेस वार्ता कर दी।

उन्होंने बताया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ताराटांड के सुंगिया पहाड़ी में कुछ युवक साइबर अपराध कर रहे हैं। जिसके बाद साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी के नेतृत्व में टीम ने पहाड़ी पर छापेमारी कर तीनों साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि ये सभी साइबर अपराधी एसबीआई का फर्जी लिंक बनाकर ठगी करते थे और इनकी गिरफ्तारी प्रतिबिंब एप्प के जरिये की गई है।

बताया गया की जब पुलिस की टीम पहाड़ी पर छापेमारी करने पहुंची तो सभी साइबर अपराधी दौड़ कर भागने लगे, जिसके बाद करीब 4 किलोमीटर दौड़ पर पुलिस की टीम ने तीनों साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। टीम में साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार, पुअनि सरोज कुमार मंडल, पुअनि सुबल दे, सअनि संजय मुखियार, साकेत वर्मा, जितेन्द्रनाथ महतो, बासुदेव सिंह आदि शामिल थे।