Site icon GIRIDIH UPDATES

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले के खिलाफ गिरिडीह नगर थाना में केस दर्ज

Share This News

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा को भारी पड़ा है। पूर्व विधायक के खिलाफ गिरिडीह नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी झारखंड मुक्ति मोर्चा के गिरिडीह जिला कोषाध्यक्ष गौरव कुमार के आवेदन पर दर्ज की गई।

गौरव कुमार ने पुलिस को बताया कि 27 मार्च को बोकारो जिले के दुग्धा में झारखंड भाषा संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में सूर्य सिंह बेसरा ने मुख्यमंत्री और उनके प्रेस सलाहकार पिंटू श्रीवास्तव को लेकर आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। इससे झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता काफी दुखी हैं। सूर्य सिंह की इस टिप्पणी से झामुमो संगठन के साथ साथ पूरा समाज आक्रोशित है।

Exit mobile version