धनबाद में बुधवार देर रात छापेमारी में एक मिनी ग,न फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार, धनबाद पुलिस और पश्चिम बंगाल एंटी टे,ररिस्ट स्क्वॉयड (एटीएस) ने बीती रात धनबाद के महुदा थाना क्षेत्र की सिंगड़ा बस्ती में छापेमारी कर एक अवैध मिनी ग,न फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। यहां एक झोपड़ी में महीनों से ह,थियार बनाने का काम चल रहा था। दोनों राज्यों की संयुक्त पुलिस ने यहां से दर्जनों निर्मित व अर्धनिर्मित पि,स्तौल, गो,ली सहित अन्य सामान बरामद किये हैं। इस दौरान मिनी ग,न फैक्ट्री के संचालक मुर्शीद अंसारी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में बताया गया कि यह कार्रवाई आधी रात तक चली है। इसे लेकर सबसे पहले बंगाल पुलिस को सूचना मिली थी कि महुदा के सिंगड़ा बस्ती में मिनी ग,न फैक्ट्री का संचालन हो रहा है। इस फैक्ट्री में मुंगेर के कारीगरों की मदद से ह,थियार बनाकर सप्लाई किया जा रहा है। बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल पुलिस की गिरफ्त में आये कुछ अपराधियों से इस फैक्ट्री का सूचना मिली थी कि महुदा क्षेत्र में ह,थियारों का बड़े पैमाने पर निर्माण हो रहा है।
वहीं, सूचना के आधार पर बंगाल एटीएस और धनबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। पुलिस ने स्थानीय निवासी मुर्शिद अंसारी के घर को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद जब घर खुलवाकर जांच शुरू की गयी, तो पुलिसवाले भौंचक रह गये। झोपड़ी में पिस्तौल बनाने का काम चल रहा था। मौके पर पांच लोग मौजूद थे, जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया। इस दौरान पुलिस ने अवैध ह,थियार बनानेवालों से उनके सामने पि,स्टल बनाने को कहा। पकड़े गये लोगों ने एक घंटे के अंदर ही चार पि,स्तौल बना डाली।
बताया गया कि पुलिस छापेमारी में डेढ़ दर्जन निर्मित, 70-80 अर्धनिर्मित पि,स्तौल बरामद किये गये। इसके अलावा भारी मात्रा में ह,थियार बनाने की सामग्री और गो,लियां भी जब्त हुई हैं। पुलिस बोरों में भरकर सामान थाना ले आयी। फिलहाल, गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है।