माननीय झालसा रांची के निर्देशानुसार और डालसा गिरिडीह के मार्गदर्शन में मंगलवार को जमुआ प्रखंड के ग्राम पंचायत पोबी के प्राचीन पंच मंदिर परिसर व बेहराबाद शिव मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि के शुभअवसर पर कानूनी जागरूकता सह साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्युरो जिला संयुक्त सचिव योगेश कुमार पांडेय ने करते हुए कहा कि विधिक के क्षेत्र में डालसा मील का पत्थर सिद्ध हुआ है।
जानकारी ,जागरूकता,सहभागिता से ही मानवाधिकार संरक्षण संभव है वही योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है। मंच संचालन करते हुए छात्र नेता कमलेश कुमार राम पप्पू ने कहा कि संविधान में सभी नागरिकों को समान अवसर व अधिकार प्रदान किया गया है संविधान की जानकारी हर नागरिकों को होना जरूरी है। विधिक सहायता केंद्र प्रखंड कार्यालय जमुआ के पीएलवी सुबोध कुमार साव व हीरा देवी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि विधवा, असहाय,गरीब ,महिला ,एससी, एस्टी,और जिनका वार्षिक आय तीन लाख से कम हो इन लोगो को निःशुल्क विधिक सेवा प्रदान किया जाता है।
माननीय झालसा रांची के द्वारा चलाई जा रही प्रोजेक्ट और सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजना के संबंध में जानकारी देकर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।उक्त अवसर पर मनोज पासवान,अजित चौधरी, सूरज पांडेय,रोशन कुमार,पप्पू कुमार ,बबिता देवी,रामेश्वरी देवी,पुष्पा देवी,सुनीता देवी,कंचन देवी,विजय यादव,बिनोद यादव ,बाबूलाल ठाकुर आदि उपस्थित थे।